मेराल: मेराल थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव के पास पिकअप की टक्कर से दो युवक घायल, परीक्षा देने जाते समय हुआ हादसा
गढ़वा-मझिआव सड़क पर बुधवार को पिंडरा के समीप तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान चिनिया थाना क्षेत्र के चिनिया मेन रोड निवासी बिट्टू गुप्ता तथा डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी जगनारायण गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में मौस