नवगछिया: ट्रेन से 14.25 लीटर विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवगछिया जीआरपी ने 63308 मेमो पैसेंजर ट्रेन से 14.25 लीटर विदेशी अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब 19 बोतलों में ट्रेन के शौचालय के पास लावारिस पड़े एक प्लास्टिक के बोरे से मिली। जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने मंगलवार को बताया कि 5 जुलाई को नियमित जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। तलाशी के समय बोरे के प