चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से ‘पिंक पखवाड़ा’ अभियान की शुरुआत की, जो 15 दिसंबर तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को पहचान कर उन्हें एफसीएम (फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज) इंजेक्शन लगाकर खून की कमी दूर करना है।