ग्राम पंचायत धनगवा पूर्वी में मध्यप्रदेश शासन की भूमि से 33 नग यूकेलिप्टस वृक्षों की बिना अनुमति कटाई का मामला कलेक्टर अनूपपुर की जनसुनवाई में उठाया गया। वार्ड क्रमांक 3 के पंच रामाधार सिंह राठौर एवं वार्ड क्रमांक 12 के पंच लल्लू राम चौधरी ने 23 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।