धमतरी: हंचलपुर के पास दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने टक्कर, एक की हुई मौत
धमतरी जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम केसरा रानीतराई निवासी भागवत साहू 12अप्रैल को कोर्रा से अपने घर मोटरसाइकिल से जा रहा था। तभी हंचलपुर के पास सामने से आ रहे मोटरसाइकिल के साथ टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल भागवत को इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। यहां लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।