बीसलपुर: मीरपुर रतनपुर में भीषण आग, 400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों को हुआ भारी नुक़सान, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
दियोरिया कला। गांव मीरपुर रतनपुर में गेहूं की नरई में आग लगने से लगभग 400 बीघा नरई और गेहूं की फसल जलकर राख हो गई ।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि यह किसी शरारती तत्व की साज़िश तो नहीं है क्योंकि विद्युत आपूर्ति दिन के समय बंद रहती है प्रभावित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है ।