गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी का 2 मोबाइल फोन के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने सोमवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वेटिंग हॉल के निकास द्वार के समीप से मो दाऊद शाह को गिरफ्तार किया गया है।उसके पास से चोरी का 2 मोबाइल फोन को जब्त किया गया है।