शाहबाद: सीताबाड़ी मेले में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, पूरे क्षेत्र में बढ़ी रौनक
Shahbad, Baran | May 20, 2026 जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली केलवाड़ा क्षेत्र में 16 मई से शुरू हुए प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक सीताबाड़ी मेले में अब श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। हाड़ौती के इस प्रमुख धार्मिक मेले में दूर-दराज़ से लोग पहुंचकर पवित्र कुंडों में स्नान कर भगवान लक्ष्मण जी के दर्शन कर रहे हैं।