श्री विजयनगर: श्रीविजयनगर धान मंडी सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद, संयुक्त बैठक में हुआ फैसला
Shree Vijainagar, Ganganagar | Apr 12, 2026
धान मंडी श्रीविजयनगर में व्यापारियों, मजदूरों व किसानों की बैठक में पुराने पैटर्न पर गेहूं खरीद की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया गया। स्लॉट बुकिंग बंद नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। रविवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सोमवार से मंडी बंद कर धरना-प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया गया।