बालाघाट: बालाघाट प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके से सांसद भारती पारधी की आत्मीय भेंट
मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके के बालाघाट के अल्पप्रवास के दौरान सर्किट हाउस, बालाघाट में सांसद भारती पारधी ने शुक्रवार लगभग शाम 5 बजे आत्मीय सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच विभिन्न समसामयिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। क्षेत्र के विकास, जनकल्याण एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को