गौरिहार: विजय कुमार डेहरिया बने गौरिहार एसडीएम, कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने जारी किए आदेश
छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने विजय कुमार डेहरिया को गौरिहार का नया एसडीएम नियुक्त किया है। वर्ष 2018 बैच के पीएससी अधिकारी विजय कुमार डेहरिया ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में 36वीं रैंक प्राप्त कर चयन हासिल किया था। वे मूल रूप से सिवनी जिले की लखनादौन तहसील के एक छोटे से गांव के निवासी हैं। जिसकी जानकारी बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे मिली है