फुलवरिया: माधव मठ गांव में बिजली तार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी, खेत देखने जाने के दौरान हुआ हादसा
फुलवरिया थाना क्षेत्र के माधव मठ गांव में खेत देखने जाने के दौरान एक महिला नंगे बिजली तार की चपेट में आ गई। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। ग्रामीणों की तत्परता से महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज डॉक्टर द्वारा किया गया। गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे जानकारी के अनुसार जख्मी महिला खतरे से बाहर बताई जा रही ह।