भोरे: रघुनाथपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट, महिला समेत कई लोग घायल, नगदी व जेवर छीनने का आरोप, मामला दर्ज कर जांच शुरू
भोरे थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट नगदी और जेवर छीनने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रघुनाथपुर निवासी वृंदा देवी ने भोरे थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अनिल यादव, सूरत यादव, रामायण यादव, ममता रानी, सुनील यादव तथा उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के मलखान पुर थाना क्षेत्र निवासी बबलू यादव को आरोपित किया है।