खरगोन शहर के बिस्टान रोड पर गुरुवार को झमाझम बारिश और तेज आंधी-तूफान के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। तेज हवाओं के कारण सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ अचानक चलती कार पर गिर पड़ा। हादसे के वक्त कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई।