मैनपुरी: कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, महिला घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के परताहार निवासी देवेश कुमारी पत्नी ओमपाल बाजार से अपने घर पैदल वापस जा रही थी। तभी रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से देवेश कुमारी घायल हो गई। घायल देवेश कुमारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।