ब्यावरा: कक्षा दसवीं में प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा वंशिका यादव को स्कूल में भेंट किया 5100 का चेक
Biaora, Rajgarh | Jun 21, 2026 माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त करने वाली इंदौर पब्लिक स्कूल की छात्रा वंशिका यादव को रविवार को सुबह 11:00 करीब सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल प्रबंधन के द्वारा 5100 का चेक वितरित कियागया। इस दौरान पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिलबर यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।