बरबीघा: महावीर चौक चोरी कांड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
महावीर चौक पर 31मई की मध्य रात्रि को हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए मिशन थाना पुलिस ने सोमवार शाम4बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के ग्वालबीघा गांव निवासी अविनाश कुमार उर्फ सनसन कुमार, पिता संजय प्रसाद के रूप में हुई है। उसने नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी पिकअप वैन के चारों पहिए चोरी किया था।