अररिया: जिले में देर रात आई तेज आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, कई लोगों के घरों के छप्पर उड़े, फसलों को भी हुआ नुकसान
Araria, Araria | Apr 26, 2026 बिहार के सीमांचल क्षेत्र के अररिया जिले में आई तेज आंधी और तूफान ने कहर बरपाया है। तेज हवाओं और बारिश के चलते कई लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि कई कच्चे मकान पूरी तरह उड़ गए। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी इस तूफान का व्यापक असर देखने को मिला है। कई लोगों के घरों को भारी नुकसान पहुंचा है और लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।