ईसागढ़: "सेफ क्लिक अभियान के तहत कदवाया पुलिस ने गांव में चलाया साइबर जागरूकता अभियान"
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में चल रहे "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत थाना कदवाया पुलिस ने शनिवार को शाम लगभग चार बजे ग्राम कदवाया में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ओटीपी शेयर न करने जैसी महत्वपूर्ण सावधानियों की जानकारी दी गई।