हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा स्थित वार्ड 10 में घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम पर अज्ञात युवकों द्वारा तेजाब फेंक कर भाग जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाले युवकों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। वारदात के बाद मासूम के परिजन इतना सहमे हुए हैं कि उन्होंने अभी तक इस वारदात को लेकर पुलिस को शिकायत तक दर्ज नहीं करवाई।