गौरिहार: गौरिहार जनपद में 2% कमीशन के आरोप, सरपंचों ने अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा
गौरिहार जनपद पंचायत के कई सरपंचों ने तकनीकी स्वीकृति (TS) के नाम पर 2% कमीशन मांगने का गुरुवार शाम 4 बजे आरोप लगाते हुए अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरपंचों का कहना है कि कमीशन नहीं देने पर विकास कार्यों की फाइलें रोक दी जाती हैं और ग्राम सभा की प्राथमिकताओं की अनदेखी की जाती है। उन्होंने अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाते हुए ज्ञापन सौंपा।