कड़ाके की ठंड में गरीबों को राहत देने के सरकारी दावों की पोल मंगलवार शाम 4बजे घाटमपुर तहसील में खुल गई।जाजपुर निवासी उजियारी लाल कचरा बीनकर अपना जीवन यापन करते हैं।तहसील आए बुजुर्ग को प्रशासन की ओर से फटा हुआ कंबल थमा दिया गया।बुजुर्ग उजियारी लाल ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल ने उन्हें कंबल उपलब्ध कराया था।फटे कंबल को देखकर पीड़ित की उम्मीदें टूट गईं।