मड़ियाहू: अंतर महाविद्यालयी पावर लिफ्टिंग में मडियाहूं पीजी कॉलेज के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
मडियाहूं नगर के खैरुद्दीनगंज वार्ड स्थित मडियाहूं पीजी कॉलेज के छात्रों ने अंतर महाविद्यालयी पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 4 फरवरी 2026 को स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज, गाजीपुर में हुई।