बांसवाड़ा: बिजोरी बड़ी गांव में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक को पैर पर लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के बिजोरी बड़ी गांव में सोमवार दोपहर 3 बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक को पैर पर लगी चोट,वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सोमवार शाम 6 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि बरमा पुत्र हरचंद निवासी गणईया का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।