जल जीवन मिशन के अंतर्गत झांसी जिले के 37 गांवों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की शुरुआत शनिवार को दोपहर 2 बजे प्रदेश के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की। इस महत्वाकांक्षी योजना पर करीब 103 करोड़ रुपये की लागत आई है। योजना के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को घर-घर नल से जल उपलब्ध होने की राह आसान हो गई है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री स्वतंत्र देव स