लालपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक झोपड़ी को पूरी तरह राख कर दिया। झोपड़ी में मवेशियों के लिए रखा गया भूसा, घरेलू सामान और पंपिंग सेट जलकर नष्ट हो गया, जिससे पीड़ित को हजारों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। घटना के समय परिवार के लोग घर के बाहर थे, तभी अचानक झोपड़ी से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर दौड़े। पीड़ित ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया।