फूलपुुर: रुदापुर में हॉट मिक्स प्लांट में हादसे में ट्रैक्टर चालक की हुई मौत
थरवई थाना क्षेत्र के रुदापुर स्थित हॉट मिक्स प्लांट में सोमवार को ट्रैक्टर पलटने से चालक विकास बिंद (20) की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का गुल्ला टूटने से वाहन असंतुलित होकर पलट गया, जिससे वह दब गया।घटना के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और मुआवजे की मांग की। सोमवार 05 बजे दी जानकारी।