आगरा: CDO की अध्यक्षता में खण्ड विकास अधिकारियों की विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक हुई, योजनाओं की प्रगति पर दिए गए निर्देश
विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में खण्ड विकास अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण आवास, मनरेगा, एनआरएलएम, आंगनबाड़ी निर्माण, जीरो पॉवर्टी, फैमिली आईडी व जन चौपाल योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।