आगरा: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से अवैध शराब लेकर जा रहे अभियुक्त को दबोचा गया
जीआरपी आगरा कैंट पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सतर्क चेकिंग के दौरान अभियुक्त के कब्जे से हरियाणा मार्का की 05 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर कार्यवाई शुरू कर दी है।