आगरा: हस्तिनापुरी निवासी व्यक्ति को फेसबुक का लिंक खोलना पड़ा भारी, खाते से उड़े ₹25 लाख: एडीसीपी ने दी जानकारी
आगरा के सदर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। हस्तिनापुरी, सीओडी रोड निवासी उमेश सिंह को फेसबुक पर एक ऑनलाइन गेम का लिंक मिला। गेम खेलने के दौरान अज्ञात ठगों ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के जरिए कई किस्तों में करीब 25 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।