आगरा: बोदला मार्केट में परिवार से बिछड़ी 4 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने खोजकर परिवारीजनों के सुपुर्द किया
थाना जगदीशपुरा पुलिस को गश्त के दौरान बोदला मार्केट में परिजनों से बिछड़ी चार वर्षीय बच्ची रोती हुई मिली। बच्ची केवल अपना नाम बता पा रही थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूछताछ, सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से तलाश की और कुछ ही घंटों में परिजनों को खोजकर बच्ची को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द किया। पुलिस की संवेदनशीलता की सराहना हुई।