देवसर: जोगियानी ग्राम पंचायत के आदिवासी बैगा बस्ती के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित पी रहे नाले का पानी। #जन समस्या
जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र के जोगियानी ग्राम पंचायत के आदिवासी बैगा बस्ती में रहने वाले लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है आजादी के बाद से अब तक मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं आदिवासी परिवार सड़क पानी बिजली के लिए काफी परेशान नजर आ रहे हैं बताया जा रहा है कि सड़क न होने की वजह से कोई भी जन सुविधा की चीज उन तक नहीं पहुंच पा रही है .