फुलवरिया: उजारपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, दो महिला समेत दो पुरुष घायल, अस्पताल में इलाज जारी
फुलवरिया थाना क्षेत्र के उजारपुर गांव में सोमवार की शाम 4 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस मारपीट की घटना में दो महिला समेत दो पुरुष घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में लाया गया। जहां इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार एक पक्ष द्वारा कुदाल से खेत में मिट्टी खुदाई किया जा रहा था।