बकेवर कस्बे के मुख्य चौराहा पर उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा यूपी-112 ने यातायात माह के तहत बुधवार दोपहर 2 बजे जन-जागरूकता अभियान चलाया। जन-जागरूकता की बात, जन-जन के साथ संदेश लिए यह कार्यक्रम लोगों को सुरक्षा, त्वरित सहायता और संकट की घड़ी में जीवन बचाने का भरोसा दिलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।