बांका जिलेभर में पराली जलाने वाले किसानों पर जांच करते हुए करवाई किया शुरू तो किसानों ने पराली को मशीन से पशु का चारा बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। गुरुवार को दोपहर बाद करीब 1:00 बजे कई जगह पर पराली को मशीन से पशु का चारा बनाते हुए देखा गया। जिला कृषि पदाधिकारी त्रिपुरारी शर्मा ने बताया कि किसानों के द्वारा मवेशी के लिए चारा तैयार करने का बेहतर तकनीक है।