श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक घायल, चालक फरार
श्रीडूंगरगढ कस्बे में रविवार रात पुलिस थाने के सामने सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज गति से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मोमासर बास निवासी राजू पुत्र देवाराम जाट सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते