जिले के डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठेमाबुजुर्ग में एक थर्ड जेंडर और उनके साथी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है कि 27 अक्टूबर 2025 को वह अपने साथी के साथ ग्राम ठेमाबुजुर्ग के मेला मण्डाई में घूम रहे थे। इस दौरान कुछ युवकों ने दोनों के सामने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट की।