सोनीपत: थाना सिविल लाईन सोनीपत की पुलिस ने बैयापुर खुर्द के युवक की हत्या करने की घटना में संलिप्त चोथे आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना सिविल लाईन सोनीपत की पुलिस टीम ने बैयापुर खुर्द निवासी युवक अजय की हत्या करने की घटना में संलिप्त चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी लोकेश उर्फ अंकल पुत्र जय सिंह निवासी बन्देपुर जिला सोनीपत का रहने वाला है।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।