मुलाना: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलाना के पास भारी वाहन ने एक छोटी गाड़ी को मारी टक्कर, छोटी गाड़ी का चालक हुआ घायल
Mulana, Ambala | Feb 18, 2024 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलाना के नजदीक एनएच 344 पर एक भारी वाहन द्वारा छोटी गाड़ी को टक्कर मारने का मामला सामने आया। इस हादसे बारे जानकारी मिली है कि छोटी गाड़ी चालक घायल है। घायल को अस्पताल ले जाया गया है। हादसा कैसे घटित हुआ इस बात की सही जानकारी नही मिल पाई है। छोटी गाड़ी को हादसे में काफी नुकसान पहुंचा है।