वाराणसी में ई-रिक्शा, टैम्पो का अवैध पर्ची काटते नगर आयुक्त ने पकड़ा रंगे हाथ,दो स्टैंडो की जांच में पायी गई अनियमितता
Sadar, Varanasi | May 16, 2024 नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने स्टैंडों पर अवैध रूप से पर्ची काटे जाने की शिकायत प्राप्त होने पर उन्होने आज कैन्ट स्टेशन के सामने फ्लाई ओवर के नीचे ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन के पास स्थित स्टैंड पर छापा मारा गया। छापे में पाया गया कि स्टैंड संचालक रमाशंकर पाण्डेय के नाम से छपी अवैध पर्ची जो रु0 10/- एवं रु0 15/- शुल्क छपा था और न ही किसी पर्ची पर क्रमांक था।