स्याना: नगर के मेन बाजार में समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर अश्लीलता पर रोक लगाने की रखी मांग
Siyana, Bulandshahr | Apr 5, 2026
नगर के मेन बाजार में समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर सोशल मीडिया पर अश्लीलता पर रोक लगाए जाने की मांग की है। रविवार को नगर के वरिष्ठ समाजसेवी ललित त्रिवेदी के नेतृत्व में अन्य समाज से भी कार्य करता नगर के मेन बाजार में एकत्रित हुए। जहां समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर अश्लीलता के विरुद्ध विरोध जताते हुए रोक लगाने की मांग की।