सगड़ी: देवारा कदीम में बिटिया की शादी में प्रयास संस्था बनी सहारा, गरीब परिवार को जरूरत का सामान देकर बढ़ाया मदद का हाथ
Sagri, Azamgarh | May 12, 2026 आजमगढ़ जनपद में सामाजिक संगठन “प्रयास” ने एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी में सहयोग कर मानवता की मिसाल पेश की है । संस्था के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। मंगलवार को प्रयास संस्था की टीम महराजगंज क्षेत्र के ग्राम नहरूमपुर पटपरवा देवारा कदीम पहुंची । जहां गांव निवासी बाबूलाल से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना ।