स्याना: तहसील क्षेत्र के ग्राम नरसैना में मार्ग के ऊपर से जा रहे विद्युत तारों में अचानक लगी आग, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी
Siyana, Bulandshahr | May 19, 2026
तहसील क्षेत्र के ग्राम नरसैना में मार्ग के ऊपर गुजर रहे विद्युत तारों में अचानक आग लगने से ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। वहीं घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहने से गांव में पूरी तरह अंधेरा छाया रहा। मंगलवार को ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि में गांव के अंदर मार्ग के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों में अचानक आग लग गई। जिसके चलते ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।