कानपुर: जाजमऊ में टेनरी संचालकों द्वारा कच्चे चमड़े को खुलेआम फेंके जाने से क्षेत्र में भीषण बदबू और प्रदूषण फैल रहा है
जाजमऊ में टेनरी संचालकों द्वारा कच्चे चमड़े को खुलेआम फेंके जाने के कारण क्षेत्र में भीषण बदबू और प्रदूषण फैल रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी नयन सोनकर ने शुक्रवार 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि टेनरियों के कच्चे चमड़े का माल पड़े होने से पूरे इलाके में बदबू फैली हुई है।