मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पहचान आधार कार्ड से हुई
राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान की। विक्रम 45 वर्ष पुत्र रामबरन निवासी लालतापुर जनपद चंदौली उसकी जेब से मिले फटे आधार कार्ड के जरिए हुई राजगढ़ पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।