गोपालपुर: नवगछिया जा रही बस से गिरकर कंडक्टर की दर्दनाक मौत
नवगछिया जा रही यात्री बस के कंडक्टर की मंगलवार को कुर्सेला पुल पर चलती बस से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान कटिहार जिले के गेड़ाबाड़ी फुलबरिया चौक निवासी 32 वर्षीय संजीव कुमार सिंह के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उन्हें जीएमसीएच पूर्णिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।