भरथना: बकेवर बिजौली आमहार के सामने NH19 पर सड़क हादसे में किशोर की मौत, साथी घायल
लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम मलेपुर निवासी अंकित (17) पुत्र स्व. हरगोविंद और विनय कुमार (16) पुत्र अनमोल कुमार की बाइक को बकेवरब थाना के बिजौली-आमहार के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों को एंबुलेंस से 50 शैय्या अस्पताल बकेवर लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।