बिजनौर: गांव किशनपुर आमला में दबंगों ने पिता पुत्र को रंजिशन मारपीट कर किया घायल
Bijnor, Bijnor | Jun 10, 2024 बिजनौर के रायपुर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर आंवला में कुछ दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते रिहान व उसके पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद दोनों को खून से लतपत हालत में सीएचसी नगीना में भर्ती कराया गया। जिसके बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है