फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद क्लब के पास जलेसर रोड पर सवारियों से भरे टैम्पो से टकराया ई-रिक्शा, तीन सवारियां हुईं घायल
थाना उत्तर क्षेत्र फिरोजाबाद क्लब के पास जलेसर रोड पर निकलते सवारियों से भरे टैम्पो से शुक्रवार की सुबह एक ई-रिक्शा टकरा गया। जिससे टैम्पो असंतुलित होकर पलटने से सवार महिला आनंद नगर निवासी बीना देवी, उसके पति, महिला मूर्ति देवी तीनों घायल हो गये। जिन्हें उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।