फिरोज़ाबाद: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, कांग्रेसियों में आक्रोश, फीस, किताबों, यूनिफार्म को न्यायोचित नियमावली की मांग #jansamasya
जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव व महागर अध्यक्ष शफात खान राजू के संयुक्त नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर एक बजे करीबन दबरई डीएम कार्यालय पर उप्र में निजी स्कूलों की मनमानी समस्या आदि को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को दिया गया। जिसमें कहा गया कि प्राइवेट विद्यालयों को लूट का तंत्र बना दिया गया है।